Doordrishti News Logo

स्टेशन सुपरिटेंडेंट अब बनेंगे स्टेशन मैनेजर

रेलवे में बड़ा बदलाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्टेशन सुपरिटेंडेंट अब बनेंगे स्टेशन मैनेजर। भारतीय रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ के स्टेशन सुपरिटेंडेंट पद के नाम में बदलाव करते हुए इसे अधिक प्रबंधकीय स्वरूप दे दिया है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए पदनाम को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार 4600 रुपए ग्रेड पे (लेवल-7) वाले स्टेशन सुपरिटेंडेंट का पदनाम अब उप स्टेशन प्रबंधक और 4800 रुपए ग्रेड पे (लेवल-8) वाले का पदनाम स्टेशन प्रबंधक कर दिया गया है।

हालांकि रेलवे ने आदेश में स्पष्ट किया है कि इस बदलाव से कर्मचारियों के वेतन,कार्य, जिम्मेदारियों,वरिष्ठता,भर्ती प्रक्रिया या पदोन्नति के अवसरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केवल पद का नाम बदला गया है।

पानी की बोतल पर ओवरचार्जिंग: रेलवे सख्त,दो विक्रेताओं पर कार्रवाई

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक(वेतन आयोग एवं एचआरएमएस) जया कुमार द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि यह निर्णय ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन निदेशालय से परामर्श के बाद लिया गया है।

इस बदलाव को रेलवे में पदनाम को आधुनिक और प्रबंधकीय स्वरूप देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026