नगर निगम कार्यों की प्रगति की समीक्षा

  • जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक आलोक रंजन ने ली बैठक
  • दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश
  • सिविल कार्यों,स्वच्छता एवं वेस्ट मैनेजमेंट पर विशेष फोकस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नगर निगम कार्यों की प्रगति की समीक्षा। जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक आलोक रंजन ने शुक्रवार को नगर निगम के सभाकक्ष में सिविल कार्यों की प्रगति,स्वच्छता व्यवस्था तथा वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त राहुल जैन सहित निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शहर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला कलक्टर ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अमृत 2.0 एवं मास्टर प्लान 2031 पर चर्चा
बैठक में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों,विशेषकर सीवरेज प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही मास्टर प्लान 2031 के तहत शहर के दीर्घकालीन विकास के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई।

भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय में परिवर्तन

जल निकायों के पुनर्जीवन एवं पर्यावरणीय योजनाएं
आलोक रंजन ने जल निकायों के पुनर्जीवन (Rejuvenation of Water Bodies), एनआरसीपी (NRCP) कार्यों एवं नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

सड़क,सीवरेज एवं जलभराव की समस्याओं पर फोकस
बैठक में शहर की सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य,जल भराव की समस्याओं,सीवरेज लाइन,इंटरलॉकिंग,प्लांटेशन एवं शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों पर विशेष चर्चा की गई। रंजन ने निर्देश दिए कि बारिश के मौसम से पूर्व सभी सड़क एवं संबंधित कार्यों को टाइमलाइन के अनुसार पूर्ण किया जाए।

वेस्ट मैनेजमेंट एवं आधुनिक तकनीकों का उपयोग
आलोक रंजन ने मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन,केरू स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट,कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट प्लांट तथा वेस्ट टू वेल्थ आर्टिफैक्ट्स की स्थापना जैसे नवाचारों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े सभी कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

शहर की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
बैठक में एलईडी स्ट्रीट लाइट्स, जोजरी नदी से संबंधित कार्यों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स तथा शहर में प्रस्तावित हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बस सेवा के कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
नगर निगम प्रशासक एवं जिला कलक्टर ने सफाई व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता कार्यों को नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए तथा अधिकाधिक स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी अटेंडेंस सिस्टम लागू करने के निर्देश भी दिए।

पार्कों की देखरेख एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर जोर
बैठक में पार्कों की नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निगम के सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026