भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय में परिवर्तन
प्री-प्राइमरी से 8वीं तक एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रातःकालीन समय लागू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय में परिवर्तन। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर जिले में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी तथा आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव (अत्यधिक गर्मी) की चेतावनी के दृष्टिगत विद्यालय समय में परिवर्तन किया है।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा) जोधपुर के पत्रांक के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के क्रम में जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत प्री- प्राइमरी,1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के लिए 25 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक विद्यालयों का समय प्रातः 07:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
निर्देश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू
आदेशानुसार उक्त संशोधित समय केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। शेष शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ पूर्ववत निर्धारित समयानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहेगा।
