मोगड़ा-सरेचा रोड पर डंपर ने छीनी युवक की जिंदगी

  • आक्रोशित लोगों ने किया रास्ता जाम
  • दोपहर तक पुलिस अधिकरी करते रहे समझाइश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोगड़ा-सरेचा रोड पर डंपर ने छीनी युवक की जिंदगी। शहर के निकट मोगड़ा- सरेचा गांव की सरहद में आज सुबह डंपर चालक की लापरवाही ने बाइक सवार एक युवक की जान ले ली। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। सूचना पर लूणी पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर तक आक्रोशित लोगों से समझाइश का प्रयास चलता रहा।

दो सूने मकानों से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी

जानकारी के अनुसार सरेचा गांव का रहने वाला 21 साल का कैलाश पटेल आज सुबह अपनी बाइक लेकर मोगड़ा-सरेचा मार्ग से निकल रहा था। तब एक डंपर चालक की लापरवाही वे चपेट में आया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और रास्ता जामकर दिया। पानी का टैंकर लगा एवं झाडिय़ां डालकर रास्ता रोका गया। सूचना पर लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी,एसआई गोविंदराम आदि वहां पहुंचे। रास्ता जाम किए गए लोगों से दोपहर तक समझाइश चलती रही।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026