Doordrishti News Logo

ग्वार गम फैक्ट्री के बायलर में लगी आग,कोई हताहत नहीं

बासनी से पहुंची तीन दमकल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्वार गम फैक्ट्री के बायलर में लगी आग, कोई हताहत नहीं। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 3 में स्थित ग्वार गम फैक्ट्री में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। सूचना पर बासनी से दमकल की गाडिय़ां वहां पहुंची और आग को बुझाया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। फैक्ट्री के बायलर में यह आग लगना बताया गया है।

बासनी स्टेशन प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को सूचना मिली बासनी गली नंबर 3 में एक ग्वारगम फैक्ट्री बादर एन्टरप्राइजेज में आग लगी है। इस पर तीन गाडिय़ां वहां भेजी गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में गवार गम के लिए बायलर लगा रहता है। जिसमें आग लगी थी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, समय पर आग को काबू कर लिया गया। बायलर को नुकसान पहुंचा है।

निजी बस और गैस सिलेण्डर में लगी आग :-
इधर शाम के समय चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरा पुलिया पर खड़ी एक निजी बस में भी आग की सूचना आई। बस से धुआं निकलते देख बाद में लोगों ने स्थानीय स्तर पर ही आग को बुझा दिया था। प्रतापनगर में बलदेव नगर में एक घर मेें गैस टंकी लिकेज के चलते आग लग गई। शास्त्रीनगर से पहुंची दमकल ने इस आग पर काबू पाया।