डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव
- IMA जोधपुर में सर्वसम्मति से हुए चुनाव
- डॉक्टरों ने चुनी नई टीम
- डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा के नेतृत्व में IMA जोधपुर को मिला नया बोर्ड
- बिना विवाद चुनी गई IMA कार्यकारिणी,डॉ.गुलाम अली बने अध्यक्ष-निर्वाचित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष,डॉ.प्रदीप जैन सचिव। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जोधपुर इकाई को शनिवार को नई कार्यकारिणी मिल गई। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में हुई जनरल बॉडी बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का जोधपुर दौरा
नई टीम
अध्यक्ष:- डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा
सचिव:- डॉ.प्रदीप जैन
कोषाध्यक्ष:- डॉ.अमित सिंघवी
अध्यक्ष-निर्वाचित:- डॉ.गुलाम अली
उपाध्यक्ष:- डॉ.कांतेश खेतानी और डॉ.महेंद्र सांखला
संयुक्त सचिव:- डॉ.बलवंत मांडा और डॉ.अजय हरित
एसे हुआ चुनाव
वरिष्ठ सदस्य डॉ.सीके लोहरा और डॉ. पीएम मेहता की मौजूदगी में निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.संजय मकवाना ने नई टीम की घोषणा की और पदभार ग्रहण करवाया। चुनाव से पहले IMA की प्रदेश इकाई से भी स्वीकृति ली गई थी।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.मकवाना ने शांति पूर्ण चुनाव के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। नए अध्यक्ष डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा ने कहा कि चिकित्सक हित और जनहित की साधना के संकल्प के साथ बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभा के बाद सभी सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी।
