अधिवक्ता को होलीडेज मेंबरशिप के लिए ठगा
- फर्जी निकली साइट
- 51 हजार डूबे
- अधिवक्ता ने कोर्ट में इस्तगासे के जरिए कराया उदयमंदिर थाने में केस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ता को होलीडेज मेंबरशिप के लिए ठगा।शहर के पुराना हाईकोर्ट परिसर के निकट पावटा में रहने वाले एक अधिवक्ता के साथ फ्रॉड हो गया। अधिवक्ता ने ऑनलाइन साइट पर होली डेज पैकेज देखा था। तब शातिर ने खाते में 51 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पता लगा कि साइट फर्जी थी। घटना 1 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 25 की है। उदयमंदिर पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
अविवाहित बताकर महिला ने युवक को फांसा,पति के साथ मिलकर अब ब्लैकमेलिंग
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जनता फोटो कॉपी लाईबे्ररी पुराना न्यायालय पावटा में रहने वाले श्रवण कुमार की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उन्होंने गल सात दिसम्बर में ऑनलाइन साइट पर होली डेज पैकेज के लिए बुकिंग करनी चाही,तब जयेश खुमान उर्फ सुरेश पुरोहित नाम के शख्स से संपर्क हुआ। उससे फोन पर भी बातचीत हुई। उसने होली डेज पैकेज को समझाया और ऑन लाइन खाते रुपए पहले डालने को कहा।
विश्वास में आकर अधिवक्ता श्रवण कुमार ने कुल 51 हजार रूपए डाल दिए। मगर बाद में आरोपी से संपर्क नहीं हो पाया। फिर पता लगा कि साइट फर्जी थी। फिलहाल पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
