अविवाहित बताकर महिला ने युवक को फांसा,पति के साथ मिलकर अब ब्लैकमेलिंग
- आहत युवक ने खाया जहर
- पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर कराया केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अविवाहित बताकर महिला ने युवक को फांसा,पति के साथ मिलकर अब ब्लैकमेलिंग। शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को महिला ने झांसे में रखकर आर्य समाज में शादी की। खुद को अविवाहित बताया और फिर पति के साथ मिलकर अब ब्लैकमेल कर रही है। आहत हुए युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। महिला और उसका पति अब बार बार संपत्ति नाम कराने और झूठे मुकदमें फंसाने की धमकियां दे रहे है। पीडि़त राकेश वैष्णव की तरफ से बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2000 में उसकी पहचान रितु नाम की लडक़ी से हुई थी।जिसने खुद को अविवाहित बताया था। वह विश्वास में रहा और बाद में 8 अप्रेल 25 को दोनों ने आर्य समाज गुरों का तालाब में शादी की थी। शादी के बाद रितु ने अपने घर जाकर मां पिता को मनाने की बात की। दो दिन बाद जब उसे कॉल किया तो वह टालने लगी और दो तीन महिनों में आने का बोला। इस पर बाद में पीडि़त राकेश उसके घर गया तो पता लगा कि वह शादीसुदा है और उसके दो बच्चें भी है। वह उसके निवास पर गया तो पति ने झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दी।
माह अक्टूबर व नवम्बर में रितु ने मैसेज कर बेरोजगार कैफे,कुड़ी भगतासनी में बुलाया और धमकाया कि मकान नंबर 10 से 35 कुड़ी भगतासनी व बड़ली हाउसिंग बोर्ड में जो मकान है, जो तुम्हारे मम्मी के नाम के हैं,वह मेरे नाम कर दो,नहीं तो मैं और मेरा पति तुम्हें बलात्कार के झूठे मुकदमें में व मेरे से धोखे से शादी करने के झूठे मुकदमें में जेल भिजवा दूंगी।
महिला की कंठी लूटने के साथ आधा दर्जन लोगों की जेबें काटी
पीडि़त राकेश ने गत साल 23 नवंब को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी किया और उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। 23 फरवरी 2026 को रितु व उसका पूर्व पति व एक महिला जिसका नाम पिंकी है मेरे निवास स्थान पर आए और मुझे वह मेरे वृद्ध माता पिता को मकानों को अपने नाम करवाने के लिए धमकाया। पीडि़त राकेश के जेवरात और ऑनलाइन दो लाख रूपए भी हड़प लिए गए। जोकि उसे दिए गए थे।
