केरू को नशा मुक्त बनाने निकली रैली,ग्रामीणों ने दिया साथ
- केरू की गलियों में गूंजा ‘नशा छोड़ो,जीवन जोड़ो
- बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
- हाथों में तख्ती,जुबां पर नारे
- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की पहल
- केरू में नशे के खिलाफ हुंकार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केरू को नशा मुक्त बनाने निकली रैली,ग्रामीणों ने दिया साथ। शहर के निकट मंगलवार को केरू गांव की सड़कें बच्चों के नारों नशा छोड़ो,जीवन जोड़ो..से गूंज उठीं। मौका था दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के ‘बोध’ प्रकल्प के तहत निकली भव्य नशा उन्मूलन रैली का।
अविवाहित बताकर महिला ने युवक को फांसा,पति के साथ मिलकर अब ब्लैकमेलिंग
राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के करीब एक हजार बच्चों ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। बच्चों ने घर-घर जाकर लोगों से बात की। बताया कि नशा कैसे शरीर,दिमाग और पूरे परिवार को बर्बाद करता है। सभी से नशा न करने का संकल्प भी दिलाया।
रैली की खास बातें
बच्चे बने ब्रांड एंबेसडर
छोटे-छोटे बच्चों ने बड़ी जिम्मेदारी उठाई। नारे लगाए,समझाया और समाज को जगाया।
ग्रामीणों का साथ
रास्ते में लोगों ने रुककर बच्चों की बात सुनी। तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और इस पहल की सराहना की।
भविष्य का मंत्र
संस्थान की कोऑर्डिनेटर ऋतंभरा भारती ने खास युवा नशे से दूर रहेगा तभी सशक्त समाज बनेगा। ये रैली सिर्फ आयोजन नहीं, जागरूकता की मजबूत शुरुआत है। प्रधानाचार्य ललित शर्मा, चैनाराम,पप्पूराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संस्थान के कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यक्रम को संभाला। ‘बोध’ प्रकल्प देशभर में रैली,कार्यशाला और अभियानों से नशे के खिलाफ अलख जगा रहा है। केरू से उठी ये आवाज अब नशामुक्त भारत की नींव रखेगी।
