होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में पुलिस कर्मियों की जांच
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में पुलिस कर्मियों की जांच। पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य लाभ हेतु एक नि:शुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर का विधिवत उद्घाटन ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पीडी नित्या एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत ने किया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए एसपी पीडी नित्या ने कहा कि पुलिस कर्मी दिन- रात तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं,ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति न केवल प्रभावी है बल्कि इसके कोई दुष्प्रभाव भी नहीं हैं। शिविर में चिकित्सा टीम का नेतृत्व वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ.राम सिंह सोलंकी ने किया। उनके साथ टीम में डॉ.मोनिका सोलंकी,डॉ.दिनेश भाटी,महेश कच्छवाहा थे। शिविर के दौरान लगभग 50 लोगोंं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
