राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
- पुलिस कमिश्नर ने ली परेड की सलामी
- विभिन्न कार्यक्रम हुए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम। 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर गुरुवार को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के रातानाडा स्थित पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन
कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासित परेड से हुई,जिसमें पुलिस जवानों ने कदम से कदम मिलाकर अपने बेजोड़ तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। पुलिस कमिश्नर शरत कविराज ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। समारोह के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,सेवानिवृत्त अधिकारी और पुलिस कर्मियों के परिजन भी मौजूद थे।
