Doordrishti News Logo

रेलवे स्टेशन पर भूला बैग अभय कमाण्ड सेंटर की मदद से वापिस मिल पाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशन पर भूला बैग अभय कमाण्ड सेंटर की मदद से वापिस मिल पाया।शहर के चांदणा भाखर का रहने वाला एक व्यक्ति गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर अपना बैग भूल गया। घर जाकर इसका पता लगा। बाद में पुलिस ने अभय कमाण्ड सेंटर की मदद से ऑटो चालक का पता लगाया और परिवादी को उसका बैग सकुशल दिया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन एवं एडीसीपी मुख्यालय एवं यातायात के शहीन सी.के सुपरविजन,एडीसीपी पुलिस कमाण्ड कंट्रोल सेेंटर के नरपत चौधरी के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेजों की मदद से मानिटरिंग की जा रही है। गुरूवार को परिवादी चांदणा भाखर निवासी फारसी खां पुत्र रफी खां रेलवे स्टेशन से अपने घर ऑटो में पहुंचा था, मगर वह अपना एक बैग रेलवे स्टेशन पर भूल गया था।

होम्योपैथी चिकित्सा शिविर में पुलिस कर्मियों की जांच

बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर बैग का पता लगाया। रेलवे स्टेशन पर काफी ऑटो खड़े थे, ऐसे में उसे ढूंढऩा मुश्किल हुआ। मगर बाद में ऑटो यूनियन के फिरोज खां से संपर्क में पता लगा कि किसी सवारी द्वारा बैग को टैक्सी में रख दिया गया था। इस पर बैग बाद में परिवादी को सुरक्षित लौटाया गया।