Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस सोमवार को सादगी व सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर में कई संस्थानों और कांग्रेस की तरफ से सेवा कार्य किए गए। सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री को बधाइयां देने का दौर जारी रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 70 वां जन्मदिन था। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा पहले की जा चुकी थी लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक सादगी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया।

Chief Minister's Birthday Celebrated

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर कई जगह मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। कई लोगों ने रक्तदान भी किया। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों की ओर से लोगों को मास्क और सेनेटाइज का वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन के मौके पर कई नेताओं ने भी उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने उनके और उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के शीघ्र ठीक होने की कामना भी की।

Chief Minister's Birthday Celebrated

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता मुख्यमंत्री को लगातार ट्विटर, फेसबुक पर जन्मदिन की बधाई देने वाले संदेश पोस्ट करते रहे। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर बधाई देने का क्रम चलता रहा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के उपलक्ष में कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रवणराम पटेल ने नारनाडी गौशाला में हरे चारे व लापसी का वितरण किया। इसी तरह युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पुखराज दिवराया व उत्तर नगर निगम पार्षद सुमन के नेतृत्व में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए परिंडा अभियान व ऑनलाइन प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवाओं ने किया रक्तदान

दिवराया ने बताया की पंछियों के लिए लोगों को अपने-अपने घर की छतों पर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी परिंडा लगाकर इनके दाने-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे इनका जीवन आराम से चल सके। इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी भाग लेंगे वह अपने-अपने परिंडे लगाते हुए की फोटो भेजेंगे जो भी सबसे अच्छा परिंडा होगा उन मुख्य 3 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम जून में घोषित किया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर कोरोना आपातकाल में अस्पतालों में ब्लड की कमी को पूरा करने हेतु युवाओं द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तवीर ललित चौहान के नेतृत्व में सभी युवाओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान किया। जोधपुर नगर निगम दक्षिण में ललित गहलोत ने गौशाला के लिए 300 किलो लापसी तथा 500 किलो तरबूज व खरबूजा गौशाला को भिजवाए।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026