जोधपुर, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मुख्य भूमिका निभा रहे ई मित्र संचालकों ने राजस्थान सरकार व डीओ आईटी अधिकारियों को मेल कर उन्हें भी पचास लाख की बीमा योजना में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि चिरंजीवी योजना में मुख्य भूमिका ई मित्र संचालकों की रही है। ई मित्र संचालक अपने दुकानें खोलकर इस महामारी में चिरंजीवी योजना का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं जिसका आमजन को सीधा फायदा मिलता है।
ई मित्र संचालकों में यह डर उत्पन्न हो गया है कि कहीं वह कोरोना वायरस की महामारी के चपेट में नहीं आ जाए। जोधपुर के एक ई मित्र संचालक की महामारी के चपेट में आने से मृत्यु हो गई। आज उनके परिवार व छोटे-छोटे बच्चों के ऊपर भारी संकट आ गया है। इस वजह से ई मित्र संचालकों में भय व्याप्त हो गया है।
ई मित्र संचालकों ने सभी अधिकारी व मुख्यमंत्री को मेल कर यह अवगत करवाया कि ई मित्र संचालकों के लिए भी बीमा होना चाहिए। यह बीमा कम से कम 50 लाख का हो जिससे ई मित्र संचालक निश्चित होकर अपना कार्य पूरा कर सके व मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण चिरंजीवी योजना को मुख्य आयाम तक पहुंचाया जा सके।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

