महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महावीर पुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित महावीरपुरम सिटी में हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। नेमीचंद मूदगल, राजू सिंह द्वारा सुंदरकांड पाठ का बच्चों किया गया।
मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज
इस मौके पर क्षेत्रीय महिलाओं ने बालाजी के भजनो की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन में कॉलोनी व आसपास से काफी भक्तों की उपस्थिति सराहनीय रही।पंडित रामचंद्र गौड़ के संयोजन में सामूहिक आरती की गई। आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर कार्यक्रम की व्यवस्था मनमोहन चीतारा,रामेश्वरम द्वारा की गई। सभी के सहयोग से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष श्रीकान्त शर्मा ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्त त्योहार,पर्व और उत्सव अपनी कॉलोनी के साथ मनाने से एकता का संदेश जाता है।
कविता जाजू द्वारा और महिला मंडल की कविता शर्मा,सरस्वती चीतारा,सुशीला आचार्य, प्रभा प्रजापति,मंजू चौहान, प्रवीणा सोलंकी,कल्पना माथुर,प्रेम कंवर, फूल कंवर व महिला मंडल की सभी सदस्य,कॉलोनी निवासी गोवर्धन अरोड़ा, अरुण माथुर, अम्बालाल सोनी, लक्ष्मी नारायण सुथार व समस्त निवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सचिव राजेश बोड़ा ने सभी को धन्यवाद दिया।
