Doordrishti News Logo

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

  • वाहन चोर सक्रिय
  • प्रकरण दर्ज
  • चोरों ने अस्पताल और घरों के बाहर से उठायी गाडिय़ां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी। कमिश्ररेट में वाहन चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पतालों, भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ घरों के बाहर से भी गाडिय़ां चोरी होना आम बात हो गई है। पुलिस वाहन चोरों तक अपनी पकड़ नहीं बना पा रही है। शहर में गत 24 घंटों में आधा बाइक चोरी के प्रकरण दर्ज हुए है।

मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में चाणक्य नगर निवासी सोहनलाल पुत्र जगदीश प्रसाद दमामी ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च को वह किशोरबाग स्थित यश अमन अस्पताल दवाई लेने गया था। उसने बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की। थोड़ी देर बाद वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक मौैके से गायब थी।

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

बासनी थाने में दी रिपोर्ट में डोली निवासी अशोक पुत्र भगाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को वह एम्स अस्पताल गया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि एमडीएमएच अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महावीर सिंह पुत्र नरपत सिंह की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई।

इसी तरह महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मोहन नगर ए बीजेएस कॉलोनी निवासी किशन सिंह पुत्र जबर सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि 30 मार्च को वह एस्टोरिया होटल पावटा आया था जहां पर होटल के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। जबकि विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में प्रवीण कुमार ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दी है।

Related posts: