Doordrishti News Logo

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

ऑनलाइन गेम में शामिल करने के नाम पर बनाते गए ठगी का शिकार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड। शहर के सरदारपुरा एरिया में रहने वाले अंडर ट्रेनी अधिवक्ता को ऑनलाइन गेमिंग के शौक ने ठगी का शिकार बना दिया। शातिरों ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर उससे 6 लाख से ज्यादा का फ्रॉड कर दिया। पीडि़त ने अब सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच आरंभ की है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि सरदारपुरा दूसरी सी रोड पर रहने वाले तनुज जैन पुत्र मुकेश जैन ने यह रिपोर्ट दी है। तनुज ऑन लाइन गेमिंग का शौक रखता है। इसके लिए उसने 29 मार्च को ऑन लाइन गेम के लिए मोबाइल को यूज लिया था। तब गेमिंग ऐप का डाउनलोड करने के दौरान शातिर ने झांसे में लिया और पहले दस हजार रुपए डलवाए गए। बाद में पता लगा कि दस हजार रुपए अगली पार्टी तक नहीं पहुंचे हैं।

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

फिर से कॉल आया और कहा गया कि दस हजार तकनीकि कारण से नहीं आए है,दस हजार और डाल दो ताकि बीस हजार रुपए एक साथ विड्राल हो जाएंगे। मगर वे रुपए भी नहीं पहुंचे। फिर बाद में बताया कि किसी अन्य ऐप से पांच हजार रुपए डालो ताकि 25 हजार एक साथ विड्राल हो जाएं। झांसे में आए तनुज ने ऐसे करके तकरीबन 6 लाख रुपए गवां दिए,फिर पता लगा कि उसके साथ में फ्रॉड हुआ है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि पीडि़त ऑनलाइन गेमिंग का शौक रखता है और पेशे से अंडर ट्रेनी अधिवक्ता भी है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है, जांच एसआई दीपलाल को सौंपी गई है।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026

जैसलमेर से साथ लाए गए परिचित की कार को जोधपुर में लूटा

April 3, 2026