Doordrishti News Logo

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

  • नाकाबंदी में पकड़े गए
  • 12 बोर गन और कारतूस जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार। जोधपुर रिजर्व पुलिस लाइन का हैडकांस्टेबल और जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस नाकाबंदी में इनके पास से 12 बोर गन और कारतूस मिले हैं। फिलहाल पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है। डांगियावास पुलिस इनसे पड़ताल कर रही है।आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया है।

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी की गई थी। तब एक गाड़ी में सवार दो लोगों को पकड़ा गया। इनके पास में 12 बोर गन और कारतूस मिले। जिस पर पूछताछ में पता लगा कि एक व्यक्ति जैसलमेर के सांगड़ स्थित पूनासर देवी कोट का अमीन खां पुत्र रमजान खां है,जो रिजर्व पुलिस लाइन में हैडकांस्टेबल के पद कार्यरत है। दूसरे व्यक्ति ने खुद को जैसलमेर के नाचना निवासी और हाल मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी बताया है। यह लोग हथियार लेकर किस तरफ जा रहे थे इस बारे पता लगाया जा रहा है। 12 बोर गन और कारतूस के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related posts: