Doordrishti News Logo

एलसी-135 का इंटरलॉकिंग पूरा,ट्रेन संचालन हुआ और सुरक्षित

पीपाड़ रोड-साथिन रोड स्टेशनों के बीच हुआ इंटरलॉकिंग कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एलसी-135 का इंटरलॉकिंग पूरा,ट्रेन संचालन हुआ और सुरक्षित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड में समपार फाटक संख्या 135 का इंटरलॉकिंग कार्य गुरुवार को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया। इससे अब इस सेक्शन में रेल सुरक्षा और मजबूत होगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पीपाड़ रोड-साथिन रोड स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या-135 पर इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद गुरुवार सुबह 11.25 बजे पहली ट्रेन संख्या14813,जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस को सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।

अभाव में जीवन का आनंद

वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार के अनुसार इस कार्य के तहत क्योसान इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में आवश्यक बदलाव किए गए। साथ ही लॉजिक सिस्टम और वीडीयू डाटाबेस को अपडेट किया गया। तकनीकी सुधार के तहत 12 बिट्स और 17 रिले में परिवर्तन किया गया तथा तीन नए सिग्नल लगाए गए। कार्य में आधुनिक तकनीक और उपकरणों का उपयोग किया गया।

सुरक्षित रेल संचालन की दृष्टि से बड़ा काम
इस इंटरलॉकिंग के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय हो जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर किया गया यह कार्य रेल सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।