Doordrishti News Logo

रात को घर के बाहर खड़ी की स्कार्पियो सुबह तक चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रात को घर के बाहर खड़ी की स्कार्पियो सुबह तक चोरी। शहर के मंडोर स्थित पुनीत नगर में एक स्कार्पियो घर के आगे से चोरी हो गई। गाड़ी मालिक ने रात को गाड़ी घर के आगे खड़ी की थी,सुबह उठ कर आया तो गाड़ी नहीं मिली। फिलहाल स्कार्पियो का सुराग हाथ नहीं लगा है। मंडोर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई।

मंडोर पुलिस ने बताया कि पुनीत नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के पास रहने वाले धीरज पुत्र शंकरसिंह गहलोत ने अपनी काले रंग की स्कार्पियो को घर के बाहर खड़ा किया था। रात साढ़े 12 बजे तक वह खड़ी थी,मगर सुबह छह बजे वह उठकर आया तो गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज से गाड़ी का पता लगाने का प्रयास जारी है। फिलहाल गाड़ी का सुराग हाथ नहीं लगा है।