अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग
- ऑटो में भूले जेवरात भरा बैग
- यात्री के चेहरे पर झलकी खुशी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग। पावटा से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर किराए पर ली गई टैक्सी में महिला अपना बैग भूल गई। बैग में जेवरात और जरूरी सामान था। बैग गुम होने का पता लगने पर रोते हुए अभय कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर पर पहुंची। बाद में सर्विलेंस टीम की सूझबूझ से कीमती आभूषण युक्त बैग सुरक्षित बरामद कर दंपत्ती को सौंपा गया। इस पर महिला के चेहरे पर खुशी छा गई। महिला के साथ एक व्यक्ति भी था।
पुलिस आयुक्त शरत कविराज निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहिन सी.के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रभारी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नरेंद्र चौधरी नेतृत्व में शहर में सुदृढ़ कानून- व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
रविवार को पालड़ी से बालोतरा जा रहे विनोद पुरी एवं संतोष देवी पत्नी पप्पूनाथ गांव तिलवाड़ा बालोतरा जोधपुर के पावटा सर्किल पर उतरे, वहां से रेलवे स्टेशन जाने के लिए उन्होंने एक टैक्सी किराये पर ली थी। मगर टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग टैक्सी में ही भूल गए। बैग में सोने के आभूषण (लगभग 2.5 तोला सोना) एवं करीबन 3000 नकद राशि रखी हुई थी।
पावटा व खांडाफलसा मंडलों के प्रशिक्षण शिविर संपन्न
सामान खोने पर परिवादी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रोते हुए पहुंचे जहां पुलिस टीम ने सांत्वना दी व त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सहायता की।अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। संबंधित टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने (बिना नबंरी) के बावजूद टीम ने सूझबूझ एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैस किया।
बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी चालक को एक अन्य चालक से बातचीत करते हुए चिन्हित किया गया। जिसके आधार पर टीम ने लिंक स्थापित कर कड़ी मेहनत से आरोपी तक पहुंच बनाई और संबधित थाने के बीट कांस्टेबल को सूचित कर बैग बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
बैग पाकर महिला के चेहरे पर खुशी छा गई।उन्होंने पुलिस का आभार भी जताया। अभय कमाण्ड टीम में एएसआई नारायण सिंह,मोहन सिंह,हैडकांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, मानवेंद्र सिंह, प्रकाश,धर्मवीर एवं नवलाराम शामिल थे।
