हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से
भजन संध्या,सुंदरकांड पाठ और महाप्रसादी से गूंजेगा संकट मोचन मंदिर परिसर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से। जागरूक युवा फोर्स समिति की ओर से संकट मोचन हनुमान मंदिर,हनुमान चौक, जालप मोहल्ला में हनुमान जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन 01 अप्रैल से किया जाएगा।
पहले दिन सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या
समिति अध्यक्ष ई.सुरेश जोशी, पार्षद ने बताया कि 01 अप्रैल को सायं 7:00 बजे से रंगारंग रोशनी एवं भव्य फूलमंडली के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गायक दीपक जोशी (बटुक)के सानिध्य में सम्पन्न होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत
दूसरे दिन महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन
महोत्सव सचिव अशोक जोशी ने बताया कि 02 अप्रैल को सायंकाल महाआरती के पश्चात भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की समस्त व्यवस्था कार्यकर्ता गोपाल कल्ला,ई.महेश बोहरा,ई.राजेश (राज घराना),दिनेश जोशी,महेंद्र पुरोहित,राकेश,लाल बादशाह सहित समिति के अन्य सदस्य संभालेंगे। समिति ने इस धार्मिक आयोजन में आमजन को आमंत्रित किया है।
