डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारते हुए रामराज्य की स्थापना हेतु संकल्पित संगठन राम राज्य प्रशासन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार के क्रम में डॉ.मनीष सिंह भाटी (जोधपुर) को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति रामराज्य प्रशासन भारत के मुख्य प्रशासक भास्कर की अनुमति से प्रदेश प्रशासक डॉ. महावीर डांगी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में नियुक्ति की घोषणा प्रशासक बागेश श्रीवास्तव ने की। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ.मनीष सिंह भाटी ने कहा कि वे जोधपुर जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे तथा इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

रामराज्य प्रशासन एक हिन्दूवादी संगठन है,जिसकी विभिन्न प्रदेशों में सक्रिय इकाइयाँ कार्यरत हैं और जो पूरे देश में भगवान श्रीराम के आदर्शों के प्रसार हेतु कार्य कर रही हैं। वर्तमान समय में संगठन द्वारा देश के पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। संगठन का मूल उद्देश्य देश में राम राज्य की स्थापना एवं भारत माता को परम वैभव पर स्थापित करना है। डॉ.मनीष सिंह भाटी की इस नियुक्ति पर उनके गृह क्षेत्र जोधपुर सहित प्रदेशभर में हर्ष का माहौल है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026