रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

  • मुखयमंत्री ने की शिरकत
  • मुख्यमंत्री ने की पूजा अर्चना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा। विश्व हिंदू परिषद महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार को रामनवमी की शोभायात्रा घंटाघर से भव्य रूप से निकाली गई।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर में जोधपुर पहुंचे और भगवान श्रीराम का पूजन किया। उनके साथ केेंंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे।

शोभायात्रा सिरे बाजार होती हुई जालोरी गेट,गोल बिल्डिंग,बी रोड होते हुए सरदारपुरा सत्संग भवन की तरफ निकली। बीच रास्तों में अन्य जगहों से आई शोभायात्राएं भी इसमें शामिल हुई।शोभायात्रा में राष्ट्र गौरव का बोध कराती देशभक्ति से ओतप्रोत महापुरुषों की झाकियां शामिल हुई। जो समाज को राष्ट्रीयता एकता अखंडता का संदेश देेती रही। हर भारतीय का गौरव सेना के शौर्य पराक्रम को दर्शाती ऑपरेशन सिंदूर की थीम भी देखने को मिली। इस बार भारतीय सेना में मारवाड़ का योगदान,जवानो का बलिदान भी नई पीढ़ी को दिखाया गया।

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र 
गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में कश्मीर से कन्या कुमारी तक की हिंदू संस्कृति की झलक इस बार जोधपुर में देखने को मिली। कश्मीर की संस्कृति में ज्ञान कला का अनूठा संगम शैव दर्शन की झलक हुई जिसमें शिव और शक्ति पूजक परंपरा दिखी।महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तुलजा भवानी अपने गण व वादकों के साथ रहे। जो आकर्षण का केंद्र रहा।

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

इसी के साथ दक्षिण की संस्कृति को पश्चिम से जोडऩे का सार्थक प्रयास उड़ीसा पूरी के जगन्नाथ तमिलनाडु के वेंकटेश्वर,रंगनाथ, रंगास्वामी,मीनाक्षी मंदिर,तिरुपति बालाजी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम की विशेष झाकियां समाहित हुई।

नासिक के भगवा ध्वज ढोल वादक का दल,आंध्र प्रदेश का कूची पूड़ी नृत्य दल,केरला के कलाकारों द्वारा विशेष मेकअप और वेशभूषा पहन कर कथकली और मोहिनीअट्टम नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली। शोभायात्रा की शुरुआत में चार युवतियों के जगदबा स्वरूपा दुर्गा वाहिनी के साथ 30 अखाड़े हैरत अगेज करतब दिखाते हुए चलते रहे। सभी प्रखंडों से 45 से अधिक भगवा रैली शामिल हुई।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026