Doordrishti News Logo

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित उद्यान अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स को कुछ लोगों ने एक कंपनी में ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। उससे 68.71 लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। बाद में न तो रकम वापिस मिली और न ही मुनाफा दिया गया।

पीडि़त काफी समय से ठगों के जाल में फंसा रहा। अब उसने पुलिस की शरण लेकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। सीएचबी पुलिस जांच में जुटी है। रिपोर्ट के अनुसार उद्यान अपार्टमेंट सीएचबी निवासी सैयद हमीदुद्दिन पुत्र फसीउद्दीन ने यह मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि पहचान किसी राहुल वर्मा नाम के शख्स से काफी समय पहले हुई थी। जिसने ऑन लाइन ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे की बात की थी। तब उसके झांसे में आकर गे्र इन एप्लीकेशन को डाउनलोड किया गया।

इसके बाद एनएएसडीक्यू कंपनी में एक्सचेंज के जरिए रकम को लगाया गया। राहुल वर्मा और अन्य ने मिलकर उससे ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख रुपए ऐंठ लिए। ट्रेडिंग में शुरूआत में बड़ा मुनाफा दर्शाया गया,मगर जब लौटाने की बात आई तो वे टालमटोल जवाब देने लगे। अंत तक उसके लगाए रुपए वापिस नहीं लौटाए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब प्रकरण की जांच में जुटी है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026