3 दिन बाद हो सकेगी आपूर्ति
जयपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बढते हुए कोराना संक्रमण के बीच मेडिकल ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के लिए 2700 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का कार्यादेश जारी कर दिया गया है, जिसकी आपूर्ति 3 दिवस पश्चात आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 3000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स का कार्यादेश जारी किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि इससे पहले 2550 ऑक्सीजन रेग्यूलेटर्स का कार्यादेश जारी कर दिया गया है, जिसमें से कुल 50 की आपूर्ति हो चुकी है और 600 की आपूर्ति आगामी 3 दिवस में हो जाएगी।
डॉ शर्मा ने कहा कि गत 15 दिवस में किए गए अथक प्रयासों से आज तक 1 लाख से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से सरकारी अस्पतालों में लगभग 63,000 एवं निजी क्षेत्र के अस्पतालों में लगभग 39,000 से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन हुआ है। शर्मा ने कहा कि कोविड इलाज में काम आने वाली अत्यधिक महंगी दवा टोसीलीजूमेब इंजेक्शन की भी सरकारी अस्पतालों में 75 से अधिक एवं निजी क्षेत्र के अस्पतालों में 25 इंजेक्शन की प्राप्ति हो चुकी है।
ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने की संभाग में कोविड.19 प्रबंधन की समीक्षा
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

