ग्रीष्म कालीन पेट्रोलिंग पर संरक्षा सेमिनार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रीष्म कालीन पेट्रोलिंग पर संरक्षा सेमिनार। जोधपुर रेल मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे पीपाड़ कार्यालय में शुक्रवार को ग्रीष्म कालीन पेट्रोलिंग पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। जिससे सहायक मंडल अभियंता लाइन शैलेंद्र शर्मा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे आलोक राज, एसएसई मुकेश कुमार मीणा ने उपस्थित ट्रैकमैन,पेट्रोल मैन को ग्रीष्म ऋतु में पेट्रोलिंग के दौरान क्या क्या सावधानियां रखनी है इसकी जानकारी दी।
एईएन लाइन शैलेंद्र शर्मा ने बताया ग्रीष्म ऋतु में पेट्रोलिंग के दौरान पेट्रोलिंग में विशेष सावधानी रखनी चाहिए। एईएन शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने पटरियों का विस्तार होता है जिससे बकलिंग का खतरा रहता है इस कारण समय समय पर पेट्रोलिंग आवश्यक है।
जोधपुर-साबरमती ट्रेन जैसलमेर तक बढ़ेगी,मंडोर सुपरफास्ट का रखरखाव अब जोधपुर में
उन्होंने पेट्रोलिंग के दौरान ध्यान पूर्वक निरीक्षण करने के निर्देश दिए और बताया किसी प्रकार असामान्यता मिलने पर तुरंत संबोधित अधिकारी को सूचित करें। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे आलोक राज ने पेट्रोलिंग के दौरान क्या क्या समान साथ रखना है और असामान्यता मिलने पर ट्रेन बचाव करने की जानकारी दी। इस दौरान श्रवण चौधरी,राकेश मीना,डूंगर राम,भंवरा राम,ओमप्रकाश चौधरी,दीन मोहम्मद, सलीम खान,सहित रेलकर्मी उपस्थित थे।
