नकबजनी का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार
- शौक मौज के लिए करते चोरी
- सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकबजनी का खुलासा दो अभियुक्त गिरफ्तार।माता का थान थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए एक नकबजनी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की है।
थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि गत 11 मार्च को प्रेमचंद सुथार के घर में चोरी हुई थी। बीमार होने पर वह नयापुरा अस्पताल में भर्ती था। उसकी पत्नी भी अस्पताल में खाना लेकर आई थी। इस दौरान चोरों ने सूने घर में चोरी कर ली। चोरी का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।
प्रारंभिक कैंसर पहचान व रीयल टाइम स्वास्थ्य निगरानी हेतु सेमीकंडक्टर सेंसर विकसित
फुटेज के आधार पर हरियाढाणा पुलिस थाना बोरूंदा हाल मेघा आवास एमआईजी 6 फ्लैट नं 9 मंडोर निवासी रूपेन्द्रसिंह उर्फ ऋषि पुत्र महावीरसिंह और निवासी मेघवाल बस्ती भीमदल व्यायामशाला के पास कागा पुलिस थाना नागोरी गेट हाल बाबा रामदेव कॉलोनी पुलिस थाना माता का थान निवासी प्रकाश पुत्र सुरज राम मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। मुलजिमान के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की गई।
शौक-मौज के लिए करते है चोरी
पूछताछ में पता चला कि वह शराब के नशे के आदी है तथा रात्रि के समय शराब पी थी। मुलजिमो को पार्टी करने के लिये पैसो की जरुरत थी तब रुपेन्द्र सिंह के फ्लेट से रवाना होकर चोरी की तलाश में निकले थे तथा रात्रि के समय बंद मकान में दोनो ने एक विधि से संघर्ष किशोर की सहायता से परिवादी के मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये तथा जोधपुर शहर में निकल गए। शहर में मुलजिम व विधि से संघर्षरत किशोर ने पार्टी की थी। मुलजिम ने अपने शौक मौज के लिए मकान में चोरियां करना स्वीकार किया है।
