गुढ़ाविश्रोईयां गांव में खरगोश व तीतर का शिकार,दंपती पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुढ़ाविश्रोईयां गांव में खरगोश व तीतर का शिकार,दंपती पर केस दर्ज।शहर के निकट गुढ़ाविश्राईयां गांव में मंगलवार को खरगोश और तीतर का शिकार हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दंपती को पकड़ा। बाद में वन विभाग टीम को सूचना देकर बुलाया गया। इस बारे में विवेक विहार थाने में वन विभाग अधिकारी की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। संभवत : पत्थर मारकर यह शिकार किया गया। आरोपी दंपती मारे गए जानवर को पकाने की फिराक में थे।
थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि गुढ़ा क्षेत्र में मजदूरी करने वाले एक दंपती को कुछ लोगों ने खरगोश व तीत का शिकार किए जाने पर पकड़ा। लोगों ने मरे खरगोश और तीतर को बरामद कर पुलिस को सूचना दी। बाद में वन विभाग टीम को भी बुलाया गया।
भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल
थानाधिकारी खदाव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले मंगू नाथ और उसकी पत्नी सुगरा बाई है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें एक शख्स ने इनकी करतूत को जाहिर किया। आरोपी मंगू नाथ को थप्पड़ भी मारे। वन विभाग ने घटना को लेकर विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी है।
