भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल

  • राजस्थान में दो नई लाइनों का सर्वे तेज
  • अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर तथा जैसलमेर-बाड़मेर-भीलड़ी नई रेल लाइनों के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे जारी
  • सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता
  • फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल।रेलवे ने पश्चिमी राजस्थान के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से भारत-पाकिस्तान सीमा के समानांतर नई रेल लाइनों के विकास का निर्णय लिया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और विभिन्न प्रस्तावित रेल मार्गों पर सर्वे सहित अन्य प्रारंभिक कार्य प्रगति पर हैं।

इस संबंध में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर तथा जैसलमेर-बाड़मेर-भीलड़ी वाया बाड़मेर नई रेल लाइनों के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि ये प्रस्तावित रेल लाइनें भारत-पाकिस्तान सीमा के समानांतर विकसित की जा रही हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

रेल मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सेना की त्वरित आवाजाही और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा। इसके साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। परियोजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से जैसलमेर और बाड़मेर जैसे क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।

शहीद दिवस पर रेलवे में सुरों की जंग

उन्होंने बताया कि फिलहाल फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य प्रगति पर है और इसके पूर्ण होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। भारतीय रेल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार की परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

फैक्ट फाइल
इसके अलावा जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी (वाया बाड़मेर)के बीच 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला- जैसलमेर के बीच 260 किलोमीटर नई रेल लाइनों के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

यूं बढ़ेगी-चलेगी रेल
● अनूपगढ़-खाजूवाला-जैसलमेर व जैसलमेर-बाड़मेर-भीलड़ी नई लाइन प्रस्तावित
● फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य प्रगति पर
● भारत पाकिस्तान सीमा के समानांतर विकसित होंगी रेल लाइनें
● सेना की आवाजाही और आपूर्ति व्यवस्था होगी मजबूत
● जैसलमेर-बाड़मेर क्षेत्र में पर्यटन,व्यापार और रोजगार को बढ़ावा
● सर्वे पूरा होने के बाद आगे बढ़ेगी निर्माण प्रक्रिया

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026