Doordrishti News Logo

जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर केंद्रीय कारागार में एक घंटे की सर्च में मिला सिम कार्ड। देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली जोधपुर जेल लगातार सुर्खियों में है। यहां पर आए दिन मिलने वाली अवांछिय सामग्री के चलते जेलर सस्पेंड तक हो चुके हैं और जेल अधीक्षक एपीओ कर दिए गए हैं। एक बार फिर जेल में मोबाइल सिम कार्ड मिला है। मंगलवार की शाम को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। तब यह सिमकार्ड मिला। जो शुगर मशीन के ढक्कन के पीछे छिपाकर रखा गया था। इस बारे में कारापाल की तरफ से रातानाडा थाने में कुछ बंदियों को नामजद कर रिपोर्ट दी गई है।

भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल

जोधपुर जेल के कारापाल कुलदीप सिंह ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक जेल में एक घंटे का सर्च अभियान चलाया गया। एक बैरिक में तलाशी ली गई तब एक शुगर रोग मशीन के ढक्कन के पीछे मोबाइल की सिम मिली। चार बंदी इस बैरिक में थे जिन्होंने आरंभक पूछताछ में सिम के बारे में अनभिज्ञता जता दी। रिपोर्ट मेें चार बंदियों बद्रीराम,गंगाराम,अमलेश एवं दाउराम को नामजद किया गया है। रातानाडा पुलिस अब जांच में जुटी है।

Related posts:

अब कार्यालयों का आधुनिकीकरण पर जोर

October 2, 2026

फ्रंटलाइन वाणिज्यिक कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय व्यवहार प्रशिक्षण शुरू

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोधपुर मंडल में व्यापक सफाई

October 2, 2026

मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम प्रारंभ

October 2, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

October 2, 2026

यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा

October 2, 2026

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

October 2, 2026

नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज

October 2, 2026

किराणा दुकान से नगदी और आधा किलो चांदी चोरी

October 2, 2026