Doordrishti News Logo

विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ,दोनों झुलसे

एमजीएच में पर्चा बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद में पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ,दोनों झुलसे। शहर के सूरसागर स्थित कबीर नगर में मंगलवार की देर शाम को पति- पत्नी में घरेलु विवाद हो गया। पति ने आवेशित होकर पत्नी पर बाथरूम में रखा ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जो संभवत: पेट्रोल बताया जाता है। ज्वलनशील पदार्थ डालने से दोनों झुलस गए।

उन्हें उपचार के लिए रात को एमजीएच में भर्ती कराया गया। घायल पत्नी के पर्चा बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला पचास फीसदी तक झुलस गई। पति के हाथ पैर झुलसे हैं। मामले में सूरसागर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि कबीर नगर में रहने वाली 25 साल की फिरदौस उर्फ पिंकी का अपने पति वसीम से किसी बात को लेकर मंगलवार की रात को झगड़ा हो गया था। जिस पर वसीम ने घर के बाथरूम में रखा ज्वलनशीन पदार्थ उस पर डाल दिया और तीली लगा दी। जिससे फिरदौस पचास फीसदी तक झुलस गई। इसमें उसका पति वसीम भी झुलस गया। उसके हाथ पैर झुलस गए। घर में शोर शराब सुनकर आस पास के लोग एकत्र हुए और दोनों को एमजीएच लाया गया।

भारत पाक सीमा के समानांतर दौड़ेगी रेल

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि फिरदौस उर्फ पिंकी के पर्चा बयान पर पति वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिरदौस का पीहर बीकानेर है और शादी चार पांच साल हो रखे है। कोई संतान नहीं है। उसके ज्यादातर रिश्तेदार यहां जोधपुर में ही अलग अलग स्थानों पर रहते है। ज्वलनशील पदार्थ संभवत : पेट्रोल है। फिलहाल कमरे को सील किया गया है,मौका तस्दीक करना बाकी है। मामले में अग्रिम पड़ताल जारी है।

Related posts:

फ्रंटलाइन वाणिज्यिक कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय व्यवहार प्रशिक्षण शुरू

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोधपुर मंडल में व्यापक सफाई

October 2, 2026

मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम प्रारंभ

October 2, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

October 2, 2026

यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा

October 2, 2026

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

October 2, 2026

नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज

October 2, 2026

किराणा दुकान से नगदी और आधा किलो चांदी चोरी

October 2, 2026

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

October 2, 2026