ग्रामीण एसपी पीडी नित्या ने संभाला कार्यभार
नशा तस्करों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण एसपी पीडी नित्या ने संभाला कार्यभार। जोधपुर ग्रामीण की नई एसपी पीडी नित्या ने रविवार को कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक भी ली। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्राथमिकताएं बताई।
नित्या ने कहा कि उन्हें जोधपुर शहर में करीब चार महीने हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को नशे की लत में धकेलने और उन्हें नशे के पैडलर बनाने को लेकर कहा कि नशे के नेटवर्क को तोडऩे के लिए टीम को ओर बड़ा करेंगे। थाना लेवल से लेकर ऊपरी स्तर तक जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे कि ड्रग पैडलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा एनडीपीएस को लेकर ज्यादा से ज्यादा मामले दर्ज किए जाएंगे। जिससे कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
आधी रात को जेएनवीयू में एनएसयूआई का हंगामा
खासतौर पर सादा वर्दी में पुलिस कर्मियों को नशे की तस्करी रोकने के लिए लगाया जाएगा। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी दी और आमजन के लिए भी मैसेज दिया। कहा कि पुलिस आमजन के लिए है,लेकिन अपराधियों में पुलिस का डर कायम रहे इस पर फोकस रहेगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में आईपीएस पीडी नित्या को जोधपुर ग्रामीण के एसपी पद पर लगाया गया है। नित्या जोधपुर कमिश्नरेट के ईस्ट जिले में डीसीपी के पद पर थी। उन्हें ग्रामीण के एसपी नारायण टोगस ने चार्ज सौंपा।
