डबल इंजन सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित-पटेल

  • जोधपुर-पीएम किसान उत्सव
  • जिला स्तरीय कार्यक्रम संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डबल इंजन सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित- पटेल। पीएम किसान उत्सव का
जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के हस्तांतरण एवं उनके संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और खेती केवल एक परंपरागत पेशा नहीं, बल्कि आधुनिक भारत की प्रगति का आधार है।

पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान 15 मार्च से

किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा,तभी ‘विकसित भारत @2047’ का स्वप्न साकार होगा
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विकसित भारत की थीम गरीब, युवा,अन्नदाता और नारी के उत्थान पर आधारित है। जब देश का किसान आत्मनिर्भर और सशक्त होगा,तभी ‘विकसित भारत @2047’ का स्वप्न साकार होगा। राजस्थान में किसान सम्मान निधि की राशि 6 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 9 हज़ार रुपये की गई है जिसे चरणबद्ध रूप से 12 हज़ार रुपये किया जायेगा।

देश की जीडीपी ग्रोथ में कृषि का अहम योगदान
विधि मंत्री ने कहा पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थलीय क्षेत्रों में अब अमरूद,खजूर और अंगूर जैसी फसलें कि कृषि हो रही है,जो प्रदेश के बदलते स्वरूप का प्रतीक है। प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन, पीएम फसल बीमा योजना एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है। देश की जीडीपी ग्रोथ में कृषि का अहम योगदान है और बेरोजगारी दूर करने के लिए युवाओं को आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाना होगा।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

जोधपुर के 2.23 लाख किसानों के बैंक खातों में 44.71 करोड़ रूपये का हस्तांतरण
जोधपुर जिले के 2.23 लाख किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 22 वीं किस्त के रूप में 44.71 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा पॉलीहाउस कंपोनेंट के अनुदान के रूप में 5 किसानों को कुल 82.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

ये थे उपस्थित:-
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,जोधपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक अनिल विश्नोई,छोटू सिंह राठौड़,खींवराज जांगिड़ सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026