Doordrishti News Logo

पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान 15 मार्च से

पशुओं को खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए लगेंगे टीके

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान 15 मार्च से। पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में पशुओं को खुरपका- मुंहपका (FMD) रोग से बचाव के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 से जोधपुर एवं फलोदी जिलों सहित पूरे राजस्थान में विशेष टीकाकरण अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ.संजय कृष्ण व्यास ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान निर्धारित अवधि तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग से सम्बद्ध सभी संस्थाओं एवं पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से गाय,भैंस, भेड़ एवं बकरी जैसे संवेदनशील पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है,जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को भी प्रभावित करता है। इस रोग के फैलने से पशुपालकों को आर्थिक हानि हो सकती है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए समय पर टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है।

राजसखी जोधाणा मेला 14 से 20 मार्च को

डॉ.व्यास ने बताया कि खुरपका- मुंहपका (FMD) रोग होने पर पशुओं की जीभ,होंठ,मसूड़ों तथा मुंह के अंदर पानी भरे छाले बन जाते हैं। छाले फूटने के बाद घाव बन जाते हैं और पशु के मुंह से अत्यधिक लार टपकने लगती है। इसके अतिरिक्त पैरों के खुरों के बीच तथा ऊपर भी छाले बन जाते हैं,जिससे पशु को चलने में दर्द होता है और वह लंगड़ाने लगता है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किए जाने वाले सभी टीकाकरण का विवरण “पशुधन (Pashudhan) ऐप” पर भी दर्ज किया जाएगा,जिससे पशुओं के टीकाकरण का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित किया जा सके।

पशुपालन विभाग ने सभी पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाली पशु चिकित्सा संस्थाओं,पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं विभागीय टीमों से संपर्क कर अपने पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य करवाएं तथा विभागीय टीमों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। इससे इस रोग की रोकथाम प्रभावी रूप से की जा सकेगी और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026