जोधपुर की अदिति गुजरात में बनीं सिविल जज

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],सूर्यनगरी की एक और प्रतिभा ने न्यायिक सेवा में अपना परचम लहराया है। जोधपुर के नांदड़ी क्षेत्र की निवासी अदिति राठौड़ का चयन गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित ‘सिविल जज परीक्षा 2024-25’ में हुआ है। अदिति ने परीक्षा में 71वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और जिले का मान बढ़ाया है।

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति जारी रहेगी:जिला रसद विभाग

अदिति की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है। उन्होंने एनएलयू पटियाला से एलएलबी और एनएलयू जोधपुर से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में राठौड़ एनएलयू जोधपुर से ‘बौद्धिक संपदा अधिकार’ विषय पर पीएचडी कर रही हैं। अदिति की माता सूरज कंवर भाटी महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम माता का थान में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं,पिता रविन्द्र सिंह राठौड़ राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में उप निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। अदिति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Related posts: