Doordrishti News Logo

महिला सशक्तीकरण हमारी सोच का हिस्सा बने- डॉ भंवरलाल

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],महिला सशक्तीकरण हमारी सोच का हिस्सा बने- डॉ भंवरलाल।जोधपुर डिस्कॉम में महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डिस्कॉम की महिला कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिला शक्ति का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ.भंवर लाल ने महिलाओं की भूमिका को समाज और कार्यस्थल दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला कार्मिक उपस्थित थीं।

प्रबंध निदेशक डॉ.भंवर लाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र जैसे तकनीकी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में भी महिला कार्मिक अपनी दक्षता और प्रतिबद्धता से उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, जो डिस्कॉम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारी कार्य संस्कृति और सामाजिक सोच का स्थायी हिस्सा बनना चाहिए।

जोधपुर की अदिति गुजरात में बनीं सिविल जज

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति तब ही संभव है जब वहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण प्राप्त हो। डिस्कॉम परिवार में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण संगठन की कार्यक्षमता को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी महिला कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में निगम के निदेशक तकनीकी वीके छंगाणी तथा निदेशक वित्त श्रीकांत फुलवरिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कार्मिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ममता लाहोटी ने किया, जबकि मुख्य लेखा अधिकारी पुष्पा मित्तल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और महिला कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts:

केरू में खसरा नंबर 812 में बड़ी मात्रा में रेत का खनन,केस दर्ज

April 30, 2026

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026