एमडी ड्रग की खरीद फरोख्त करने वाले शख्स के घर में मिली नकली करेंसी
- 4.20 ग्राम एमडी भी बरामद
- 19 नोट 500-500 के जाली मिले
- एमडी खरीदने वाले ने अंधेरे में लाकर दिए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडी ड्रग की खरीद फरोख्त करने वाले शख्स के घर में मिली नकली करेंसी।शहर की मंडोर पुलिस ने आंगणवा स्थित एक घर में दबिश देकर एमडी ड्रग बेचने वाले शख्स को पकड़ा। घर से 4.20 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। बाद जांच पुलिस के हाथ जाली नोट लगे। 19 नोट 500-500 के बरामद किए गए है। यह नोट किसी एमडी ड्रग खरीदने वाले ने ही आरोपी को दिए थे। दस हजार थे, एक नोट बाजार में चलना बता दिया। नकली नोट सप्लायर की पहचान की गई है, पुलिस अब इसकी तलाश में जुटी है।
मंडोर थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि आंगणवा नंदपुरी में रहने वाले प्रेमसिंह के यहां पर अवैध मादक पदार्थ की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मयजाब्ते के वहां पर रेड दी। आरोपी प्रेमसिंह के पास में 4.20 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। उसके पास में 19 नोट पांच पांच सौ के भी मिले जोकि जाली है। किसी को एमडी बेचकर यह राशि जुटाई गई,मगर शातिर ने उसे नकली नोट थमा दिया। एमडी की खरीद फरोख्त रात में की गई, ऐसे में उसे नकली नोट का पता नहीं चल पाया।
थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि एमडी ड्रग के लिए जिस शख्स ने उसे नकली नोट थमाए उसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है। आरोपी के घर में किसी प्रकार की नकली नोट छापने जैसे सामग्री नहीं मिली है। आरोपी प्रेम सिंह मूल रूप से रामड़ावास कलां का रहने वाला है। उससे प्रकरण में अब थानाधिकारी माता का थान शफीक मोहम्मद तफ्तीश कर रहे है।
