Doordrishti News Logo

मांजू गैंग के तीन आरोपी पकड़े

गाड़ियों में आग लगाने का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मांजू गैंग के तीन आरोपी पकड़े।शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र केरू गांव में तीन दिन पहले आधी रात में अधिवक्ता की गाडिय़ों को फूंकने के प्रकरण में पुलिस ने अब मांजू गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल अन्य लोगों की पहचान के साथ धरपकड़ जारी है। पकड़े गए आरोपी वक्त घटना शामिल रहे थे। मुख्य आरोपी राकेश मांजू हाथ नहीं लगा है, पुलिस इसकी तलाश में जुटी है।

बड़ा खुलासा: भीड़भाड़ वाले इलाके से बैग व सामान चुराने वाली गैंग पकड़ी

थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले केरू में अधिवक्ता रविंद्र चौधरी के घर के बाड़े में खड़ी गाडिय़ों को कुछ बदमाशों ने रात तीन बजे आग के हवाले कर दिया था। जिसमें डंपर, बोलेरो और एक कार आग से जल गई थी। बाद में परिजन ने ही मिल कर आग को बुझाया था। इस बारे में अधिवक्ता रविंद्र चौधरी की तरफ से केस दर्ज कराया गया था।

थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि प्रकरण में तीन आरोपियों की पहचान कर करवड़ जुड निवासी वनफूल,मालियों का राजबाग सूरसागर निवासी मो. नदीम और इमलीबाड़ी सूरसागर निवासी मो.साहिल को गिरफ्तार किया गया है। दो पार्टियों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी केसबाजी हो रखी है। पकड़े गए तीनों आरोपी राकेश मांजू गैंग के हैं।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed