Doordrishti News Logo

बड़ा खुलासा: भीड़भाड़ वाले इलाके से बैग व सामान चुराने वाली गैंग पकड़ी

  • दो आरोपी गिरफ्तार
  • सौ से ज्यादा वारदातें करना स्वीकारा
  • भारी मात्रा में चुराया गया सामान बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बड़ा खुलासा: भीड़भाड़ वाले इलाके से बैग व सामान चुराने वाली गैंग पकड़ी।कमिश्नरेट की बासनी थाना पुलिस ने शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में लग्जरी वाहनों से बैग और नगदी चुराने वाले दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों ने जोधपुर शहर में करीब सौ जगह वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 एंड्राइड मोबाइल,फोन चार्जर ईयर बड,लेडीज बैग ट्रेवल बैग,कपडे, जेवरात,कॉस्मेटिक सामान,नकदी बरामद की गई है।

पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने बताया कि बीस फरवरी को अरिहंत नगर शोभापुरा डूगरी रोड निवासी रेखा शर्मा पत्नी गोपाल पंचारिया ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 19 फरवरी को वे रिश्तेदार की कुशलक्षेम पूछने के लिए एम्स अस्पताल आए। एम्स अस्पताल के बाहर कार खड़ी थी जिसमें 2.70 लाख रुपए नगद,एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कांस्टेबल दिनेश नायल और रामदीन की विशेष टीम का गठन कर वारदात स्थल एम्स अस्पताल से जाने वाले रुटों के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए। जिसमें एक संदिग्ध टैक्सी दिखी जिसके आगे अंग्रेजी में जय माजी सा लिखा हुआ था।

टैक्सी पर लिखे अनुसार एम्स रोड से नहर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते के करीबन 350 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किए जाने पर टैक्सी के नम्बरों के आधार पर दो आरोपी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21/435 निवासी प्रमोदसिंह चौहान पुत्र मेलुसिंह चौहान और हुडको क्वार्टर चान्दना भाखर निवासी राज चौहान पुत्र जगदीश सिह चौहान को संदिग्ध टैक्सी के साथ पकड़ा गया।

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में रैकी करते है तथा पेचकच व मास्टर की से कारों व लग्जरी वाहनों के लॉक तोडक़र उनमें रखे कीमती सामान,नगदी चुराने की सौ से अधिक वारदातें की हैं।

चुराया गया सामान बरामद
आरोपियों के कब्जे से एम्स अस्पताल के सामने कार में से चुराए गए 1.15 लाख रुपए जेवरात मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य जगहों से चोरी के मोबाइल फोन चार्जर,ईयरबड, कपड़े, कॉस्मेटिक सामान आदि सैकड़ों की संख्या में बरामद किए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरों से दूर खड़ी गाडिय़ों को बनाते निशाना 
आरोपियों का मुख्य टार्गेट सीसीटीवी कैमरों से दूर खडी गाडय़िों के शीशे तोड़कर उनमें वारदात करना है। ज्यादातर वारदाते अस्पतालों,मैरिज गार्डन, धार्मिक स्थलों से चोरी की हैं। जहां पर कई बार सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल पाते है।

पांच दिन का रिमांड लिया
आरोपी राज चौहान व प्रमोदसिंह चौहान शातिर प्रवृति के हैं जिनको आज न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। उनसे गहनता से पूछताछ जारी है जिनसे जोधपुर शहर में कारों में से सामान चुराने की अनेको वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।