खाना खाते हादसा: खान में पत्थर लगने से ट्रक चालक मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खाना खाते हादसा: खान में पत्थर लगने से ट्रक चालक मौत। शहर के निकट केरू स्थित पाबू मगरा में एक खान में पत्थर लगने से ट्रक चालक की मौत हो गई। वह वक्त घटना खान में रात को खाना खा रहा था। तब उस पर पत्थर आ गिरा। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर रिश्तेदार को सौंपा।
मकान मालकिन को चाबी सौंपने के बाद भी लाखों की चोरी
राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार बेनिवालों की ढाणी परेउ गिड़ा बालोतरा निवासी 48 साल का बाबूलाल पुत्र मानाराम जाट केरू स्थित पाबू मगरा में एक खान में रात को बैठक र खाना खा रहा था। तब एक पत्थर उस पर आ गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया, मगर मौत हो गई। उसके रिश्तेदार खुमानपुरा फलसूंड निवासी भोमाराम पुत्र गोमाराम जाट की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर सौंप दिया।
