Doordrishti News Logo

बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी:जालसाजी कर महिला को बनाया

  • पीडि़त ने दर्ज कराया केस
  • जालोरी गेट एसबीआई बैंक का मामला

जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज़),बेटे के निधन के बाद पिता था रेलवे सैलेरी पैकेज में इंश्योरेंस नॉमिनी: जाजसाजी कर महिला को बनाया।शहर के बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले एक वृद्ध ने नॉमिनी में छेड़छाड़ कर नाम हटाने की बात को लेकर पुलिस में केस दर्ज कराया है। वृद्ध के पुत्र के निधन के बाद वह नॉमिनी था, मगर बाद में किसी महिला को नॉमिनी कर दिया गया। मामला जालोरी गेट स्थित एसबीआई शाखा का है। पीडि़त ने खांडफलसा थाने में नामजद रिपोर्ट दी है।

प्रोपर्टी डिलिंग और शेयर टे्रडर्स कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी

पुलिस ने बताया कि बीजेएस कॉलोनी दादू कृपा निवासी चंद्रसिंह पुत्र सुरजन सिंह ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनके पुत्र के ऐक्सीडेंटल देहांत के बाद में वे रेलवे सैलेरी पैकेज इंश्योरेंस में नॉमिनी थे। इसके लिए बैंक एसबीआई जालोरी गेट में खाता हो रखा था। मगर पुखराज नाम के शख्स ने कागजों में हेराफेरी कर एक महिला को नॉमिनी कर दिया। इसका पता लगने पर अब खांडाफलसा थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया है। मामला 25 अक्टूबर 25 के बाद का है।

Related posts: