शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े 16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त
शहर की एक दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा
जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],शातिर मोबाइल लूटेरे पकड़े16 मोबाइल बरामद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त
शहर की सरदारपुरा पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से16 मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र से एक दर्जन मोबाइल लूट की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस फिलहाल इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
मेडिकल बोर्ड से जवाब के बाद पुलिस ने देर रात दर्ज किया कंपाउंडर के खिलाफ केस
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि गत 13 फरवरी को दोपहर नेहरू पार्क के बाहर रोड पर एक युवक से मोबाइल छीन लिया गया। पीडि़त रोहन सैन उस समय फोन पर रैपिडो बुक कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो युवक पीछे से आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस कमिश्रर ओमप्रकाश पासवान, डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्धों पर निगरानी रखी। पुलिस ने जांच के दौरान हरिजन बस्ती रातानाडा निवासी लक्की पुत्र सिकंदर जावा और सूरज उर्फ लाड्डू पुत्र रवि पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज उर्फ लाड्डू के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
