Doordrishti News Logo

मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक सीवरेज नाले में गिरा,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक सीवरेज नाले में गिरा,मौत।शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में आए गणेश कॉलोनी में सीवरेज नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह मिर्गी से पीड़ित था और नाले में गिर गया। दो दिन तक अस्पताल में उपचार चला अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में एयरपोर्ट थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

पवन ऊर्जा कार्मिकों और गार्ड को बंधक बनाकर मारपीट

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि खारडा रणधीर गणेश कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र सोमाराम प्रजापत ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भतीजा 20 वर्षीय महेंद्र पुत्र घेवरराम प्रजापत मिर्गी से पीडि़त था। वह 13 फरवरी को कॉलोनी में ही सीवरेज नाले में गिर गया था। उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts: