ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द। उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेन संख्या 20484 दादर वेस्टर्न-भगत की कोठी सुपरफास्ट में अहमदाबाद से भगत की कोठी स्टेशनों के बीच टिकट जांच के दौरान बी-2 कोच की बर्थ संख्या 71 के नीचे एक लाल रंग का ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में मिला जिसे आरपीएफ के सुपुर्द किया गया।

सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार मुख्य टिकट निरीक्षक लक्ष्मण राम चौधरी द्वारा पूरे कोच में आवाज देकर बैग के संबंध में पूछताछ की गई,लेकिन बैग का कोई भी मालिक सामने नहीं आया।कोच के 65 से 72 नंबर तक के केबिन में यात्रा कर रहे यात्रियों की दादर से भगत की कोठी तक की यात्रा वैध पाई गई।

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए – सांसद डांगी

सूचना मिलने पर वाणिज्य नियंत्रक जोधपुर के माध्यम से भीलड़ी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल को अवगत कराया गया जहां आरपी एफ स्टाफ ने उक्त लावारिस ट्रॉली बैग को लिखित मीमो के साथ अपने कब्जे में लिया। रेल प्रशासन द्वारा मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अपना सामान स्वयं की निगरानी में रखें और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत रेलवे स्टाफ या रेलवे सुरक्षा बल को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed