स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट। शहर निवासी स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषय पर लिखित पुस्तक की प्रति उनकी माताजी शकुंतला पुरोहित ने शुक्रवार को राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को भेंट की।

राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में डॉ रजनी जोशी के शैक्षणिक योगदान और वेटरनरी पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया,स्वयं राज्यपाल ने कहा कि इस विषय पर किया गया उनका कार्य समाज और जनस्वास्थ्य के लिए उपयोगी है तथा विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक बनेगा।

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

इस अवसर पर स्व.डॉ रजनी जोशी के पति सुनील जोशी सहित परिजन अनिल व्यास,अनिल शर्मा,डॉ आनंद राज,डॉ राजा पुरोहित और कुलदीप सिंह भी मौजूद थे।

Related posts: