Doordrishti News Logo

कोचिंग के लिए निकला किशोर नौ दिन से लापता,अब तक घर नहीं लौटा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोचिंग के लिए निकला किशोर नौ दिन से लापता,अब तक घर नहीं लौटा।कोचिंग के लिए निकला किशोर 9 दिन बाद भी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने भगत की कोठी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 निवासी लोकेश पारीक पुत्र लालचंद पारीक ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई हर्षित (17.6) को कोचिंग के लिए 29 जनवरी को सुबह 9.30 बजे बासनी मंडी मोड़ स्थित कॉफी कैफे के पास छोड़ा था। जो कोचिंग नहीं पहुंचा। वह अभी तक घर भी नहीं लौटा।

यूपीआरमएस पदाधिकारियों की डीआरएम से मुलाकात कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा

जगह-जगह रिश्तेदारी और दोस्तों में तलाश की। मगर कोई पता नहीं चला। उसका कद 5.7 फीट,रंग सांवला,काला जैकेट,आसमानी व सफेद लाइन शर्ट व काली पेंट पहने हुए है। उसके पास केसरिया व काले रंग का बैग भी है।