राजस्थान न्यू हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीं: सायरन बजा
- कोर्ट परिसर को कराया खाली
- पिछले साल छह बार मिली थी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीं -एजेंसियां जांच में जुटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान न्यू हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीं: सायरन बजा। राजस्थान न्यू हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब सुरक्षा का अलर्ट सायरन बजा। सायरन की आवाज के साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने सभी कोर्ट रूम और चैंबर्स को खाली कराना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि किसी बम धमाके की सूचना मिली है। दोपहर तक सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर छानबीन कर रही थी। हालांकि दोपहर तक कोई संदिग्ध सामग्री अथवा वस्तु नहीं मिली है।
कोर्ट को इससे पहले पिछले साल भी छह बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस सूचना के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने बिना कोई जोखिम लिए परिसर को खाली कराने का बड़ा फैसला लिया।
सुबह 11.30 बजे तक कोर्ट परिसर कराया खाली
धमकी भरा मैसेज आने के साथ ही कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवाया गया। सुबह साढ़े 11 बजे तक कोर्ट परिसर पूरी तरह खाली कर दिया गया। कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बाद में अदालतों में सभी न्यायिक कार्यवाहियों को रोक दिया गया।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवॉयड पहुंचा
धमकी भरे मैसेज के बाद कोर्ट परिसर में तत्काल बम निरोधक दस्ता पहुंचा और डॉग स्कवॉयड भी आ गया। चप्पे-चप्पे पर सघन जांच की गई। पुलिस के अनुसार किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या सामग्री फिलहाल नहीं मिली है। स्थिति भी पूर्ण नियंत्रण में है। यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दोपहर तक कोर्ट परिसर में जांच चल रही थी।
संदिग्ध ईमेल की होगी जांच
सनद रहें कि गत साल भी राजस्थान हाईकोर्ट को छह बार बम से उड़ाए जाने की धमकी भरे मैसेज ईमेल जरिए मिले थे। बार-बार सुरक्षा एजेंसियां सतर्क होती देखी गई। जोधपुर मुख्य पीठ होने के साथ यहां पर सुरक्षा व्यवस्था हर तरह से कड़ी है। राजधानी जयपुर में कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी आज फिर मिलना बताया जाता है।
