Doordrishti News Logo

विवाद में छात्र से मारपीट,केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विवाद में छात्र से मारपीट,केस दर्ज। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र में एक छात्र से कुछ लोगों ने मारपीट की और जान की धमकीं दी।पीडि़त ने नामजद लोगों के खिलाफ भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी है। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।

रास्ता रोककर मारपीट झपट कर रुपए छीने

पुलिस ने बताया कि मूलत: फलोदी जिले के खारा हाल भगत की कोठी क्षेत्र में रहने वाले अशोक पुत्र भंवर लाल विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अरोड़ा स्वीट के पास गली से निकल रहा था। तब रवि,नरेंद्र,रूप किशोर, हिरेश आदि ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान की धमकीं भी दी। भगत की कोठी पुलिस जांच कर रही है।