Doordrishti News Logo

रास्ता रोककर मारपीट झपट कर रुपए छीने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रास्ता रोककर मारपीट झपट कर रुपए छीने। शहर के पूर्वी पाल योजना सेक्टर सी में एक व्यक्ति से मारपीट कर जेब से 15 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीडि़त ने नामजद आरोपी के खिलाफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी।

पर्स लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तारपर्स लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

चौहाबो पुलिस ने बताया कि पूर्वी पाल योजना कबीर पार्क सेक्टर सी में रहने वाले जितेंद्र पुत्र लक्ष्मण मीरचंदानी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह क्षेत्र से निकल रहा था। तब सतीश भाटी ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और जेब से 15 हजार रूपए निकाल कर ले गया।